Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना धनपुरी द्वारा दबिश के दौरान जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार

धनपुरी - पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा शहडोल जिले में नशे व सट्टा, जुआ के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री मुकेश वैश्य तथा एसडीओपी धनपुरी श्री भरत दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धनपुरी निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे द्वारा लगातार कार्यवाहियाँ करते हुये दिनांक 07.08.2021 को मुखबिर सूचना पर विभिन्न स्थानो पर दबिश दी गई जहाँ तास पत्तो से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते आरोपी 01. मो. इरफान निवासी बिलियस नं. 02 धनपुरी, 02. रियाज खांन निवासी वार्ड नं. 02 बिलियस न 01 धनपुरी, 03. हेमन्त कुमार निवासी कछियानटोला धनपुरी, 04. फूलचन्द केशरवानी निवासी वार्ड नं. 19 बड़ी मस्जिद धनपुरी, 05. मकसूद उर्फ सकलेन निवासी बुढ़ार, 06. कन्हैयालाल पासवान निवासी धनपुरी, 07. रहीश खाँन निवासी सिद्दीकी बाड़ा धनपुरी एवं 08. शंकर वर्मन निवासी दफाई नं. 01 धनपुरी के संयुक्त कब्जे से जुमला रकम 11,430 रूपये तथा तास पत्ते विधिवत जप्त किये गये है आरोपियों के विरूद्ध पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे के नेतृत्व में सउनि0 राजाभइया बागरी, गुलाम हुसैन, प्रआर0 गजेन्द्र सिंह, अशोक धुर्वे, जाहिद, आर0 शरद, बीरेन्द्र एवं कृष्णा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ