नई दिल्ली - भारत में पैट्रोल के आए दिन बढ़ते दाम को लेके आम आदमी से लेकर हर वर्ग के लोग परेशान है और बढ़ते दाम को देखते हुए भारत में इलेक्ट्रिक वाहन की मांग बहुत बढ़ती जा रही है वही लोगो को यह सस्ती भी पड़ेगी वही भारत में OLA अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू की वैसे ही 24 घंटे के अंदर इसे 1 लाख ग्राहकों ने बुक कर लिया।
![]() |
| OLA Electric scooter |
इस OLA इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग भी Ola कंपनी ने शुरू कर दी है, Ola की आधिकारिक वेबसाइट www.olaelectric.com में जाके आप इसकी बुकिंग महज 499/- रूपये में कर सकते है जो की पूरी तरह रिफंडेबल है।
डोर स्टेप डिलिवरी मिलेगी
बुकिंग किए हुऐ ग्राहकों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी वही बताया जा रहा की कंपनी के तरफ से यह स्कूटर आपको डोर स्टेप डिलेवरी की सुविधा मिलेगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 100 से 150 किलोमीटर तक का रेंज मिल सकता है। इसके अलावा इसमें रिमूवेबल लिथियम-ऑयन बैटरी दी जा सकती है।
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको कई कलर ऑप्शन में मिल जायेगी, जहां ग्राहक इसे रेड, ब्लू ऐंड येलो, पिंक, ग्लॉस, सिल्वर, ब्लैक, ग्रे, ब्लू जैसे कलर स्कीम के साथ खरीद सकेंगे। इसमें ग्राहकों को मैट और ग्लॉस दोनों का विकल्प मिलेगा।
Ola के ई- स्कूटर की कीमत भारत में अनुमानित कीमत 1.2 लाख रुपये से लेकर 1.4 लाख रुपये के बीच हो सकती है। जो की 18 मिनट के 50% सिंगल चार्ज में 75km तक चलाई जा सकेगी इसके अलावा इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, क्लाउड कनेक्टिविटी, और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया जा सकता है।ओला इलेक्ट्रिक ने दावा किया है कि स्कूटर में बड़ा बूट स्पेस भी मिलेगा. इसके अलावा नए स्कूटर में बिना चाबी के अनुभव के लिए ऐप- बेस्ड की मिलेगी और इसे स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ लाया जाएगा. ओला ने दावा किया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर एर्गोनोमिक सीटिंग के साथ आएगा
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों की पारंपरिक डीलरशिप नेटवर्क के बिना देशभर में ग्राहकों को होम डिलीवरी की जाएगी। ओला डिलीवरी को तेज और परेशानी मुक्त बनाने के लिए देशभर में स्टोरेज हब बनाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक ने इसके लिए एक लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट भी बनाया है। यह विभाग स्कूटरों की डिलीवरी का काम देखेगा। बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक, यह विभाग हर मामले में ग्राहकों की मदद करेगा। स्कूटर की बुकिंग से लेकर वाहन के लिए लोन के आवेदन तक सब कुछ ऑनलाइन होगा। हालांकि यह भविष्य में पता चलेगा कि पारंपरिक डीलरों के बिना सर्विस या पार्ट्स के रिप्लेसमेंट का काम किस तरह से होगा।
ओला इलेक्ट्रिक देश भर में एक 'हाइपरचार्जर नेटवर्क' स्थापित करेगी जिसमें 400 शहरों में एक लाख चार्जिंग पॉइंट शामिल होंगे। पहले साल में, ओला भारत के 100 शहरों में 5,000 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट लगा रही है। इससे ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर मालिकों को चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी।
![]() |
| Ola electric scooter colour options |






0 टिप्पणियाँ