धनपुरी - धनपुरी पुलिस ने घर से भटककर करीब 4 कि.मी. दूर पहूॅचे बच्चों को 03 घंटे तक कडी मेहनत कर तलास कर परिजनों को सौंप I
थाना धनपुरी की FRV 8 में 3.24 PM पर इवेंट प्राप्त हुआ, कॉलर ने फोन पर बताया कि थाना धनपुरी के कुदरा टोला में 2 अज्ञात बच्चे लड़की की उम्र लगभग 1.5 साल और लड़के कि उम्र लगभग 2.5 साल होगी भटक रहे हैं जिनके साथ कोई व्यक्ति नहीं हैं लगता है कहीं से भटक कर यहां आ गए हैं।FRV स्टाफ द्वारा तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच कर बच्चों को पानी पिलाकर खाना खिलाया गया बच्चे बहुत छोटे होने के कारण बोल नहीं पा रहे थे अपना पता बताने में पूरी तरह असमर्थ थे I
स्टाफ के द्वारा बच्चों के फोटो खीचकर सोशल मीडिया द्वारा प्रचार किया गया FRV वाहन से धनपुरी नगर में एनाउंस किया गया, गली मोहल्ले जाकर पता तलाश किया गया।
लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्टाफ के पास फोन पर बताया गया कि बच्चों का घर धनपुरी नगर के सिगटा टोला मे हैं। जहां बच्चे मिले वो जगह से सिगटा टोला लगभग 4 km है। बच्चे धनपुरी नगर के एक छोर से दूसरे छोर पर आ गए थे। पता लगते ही बच्चों को तुरंत उनके घर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में आर. गिर्राज कंसाना एवं पायलेट योगेन्द्र प्रताप सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

0 टिप्पणियाँ