Ticker

6/recent/ticker-posts

जयसिंहनगर से चोरी हुई मां हिंगलाज देवी की प्रतिमा आज 20 किमी पैदल चलकर थाना स्टाफ के सहयोग से बरामद की गयी

जयसिंहनगर - दिनांक 28.07.21 को प्रार्थी रमई सिंह(पण्डा) घाटी डोंगरी बनचाचर शारदा मंदिर थाना जयसिंहनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया की शारदा माता मंदिर में स्थापित हिंगलाज माता की प्रतिमा दिनांक 27.07.21 की दरमियानी रात चोरी हो गयी है। रिपोर्ट पर वरीष्ट अधिकारियों को अवगत कराते हुए अपराध पंजीबद्ध कर चोरी गयी प्रतिमा एवं अज्ञात आरोपी  की लगातार मुखबिर लगाकर पतासाजी की गयी। तलाश पतासाजी के दौरान दिनांक 30.07.21 को संदेही प्रभाकर द्विवेदी पिता विजय नारायण द्विवेदी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम देवरी थाना जयसिंहनगर से पूछताछ की गयी जिसमें पूछताछ के दौरान बताया की दिनांक 27.07.21 को शारदा माता मंदिर से हिंगलाज माता की काले पत्थर की प्राचीन प्रतिमा अपने खुद के लिये स्थापित कर पूजा पाठ करने के उद्येश्य से ले जाना एवं सिद्ध बाबा गुफा(सोन नदी के किनारे) जंगल पहाड़ी ग्राम आमानाड़ में स्थापित करना बताया जो प्रतिमा की तलाश रात्री में ही पैदल चलकर करायी गयी। 

किन्तु घना अंधेरा होने से प्रतिमा बरामद नही की जा सकी। आज दिनांक 31.07.21 को दिन में पुनः आरोपी के निशादेही पर ग्राम आमानाड़ के जंगल पहाड़ी स्थित सिद्ध बाबा गुफा तक स्थानीय जनता की उपस्थित में चोरी गयी प्रतिमा को बरामद की गयी। प्रतिमा को बरामद करने के लिये लगभग 20 कि.मी. रात-दिन पैदल चलकर तलाश किया गया। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जयसिंहनगर नरबद सिंह धुर्वे, उनि. आर.पी.प्रजापति, आर.पी.वर्मा, आर. अर्जुन बाथौले, शुभम अखण्डे, शिशिर, नीरज, तुलसीराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ