धनपुरी - पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मुकेश वैश्य तथा एसडीओपी धनपुरी श्री भरत दुबे के मार्गदर्शन में पुलिस व संवेदनशीलता के प्रकल्पों के तहत थाना प्रभारी धनपुरी निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे द्वारा थाना मे संचालित ऊर्जा महिला डेस्क को क्रियान्वित करते हुये महिला ऊर्जा डेस्क प्रभारी सउनि0 अंजना देवी के माध्यम से इंटर एजेन्सी, संचालक वन स्टाप सेन्टर शहडोल हेतु 11 प्रकरण जिला विधिक प्राधिकरण, बाल कल्याण समिति व सबडिविजनल मजिस्ट्रेट की ओर महिला फरियादियों को सहयोग, सहायता, सलाह, परामर्श हेतु रेफरल फार्म तैयार कर भेजे गये। इसके माध्यम से पुलिस थाना महिला ऊर्जा डेस्क व वन स्टाप सेन्टर के माध्यम से संस्थागत समन्वय व फरियादी तथा पीड़ित को न्याय दिलाने तथा कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी। सुशासन की दिशा मे यह नवाचारी प्रयास है ।

0 टिप्पणियाँ