Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल - बेड फुल नो एंट्री मेडिकल कॉलेज में नोटिस चस्पा किया गया

शहडोल-मेडिकल कॉलेज शहडोल में नोटिस पे चस्पा हुए सभी बेड फुल है, और वर्तमान मे नई भर्ती के लिए बेड उपलब्ध नहीं है।

मेडिकल कॉलेज शहडोल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर  कांग्रेस युवक  महासचिव  सुफियान खान ने आपत्ति दर्ज कराते हुए बयान जारी किया की जिस तरह से प्रदेश के घोषणावीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनके सिपहसालार यहां वहां बयान देते नजर आ रहे हैं कि, प्रदेश में ऑक्सीजन की कहीं भी कमी नहीं है और ना ही मरीजों को कहीं बेड की कमी है लेकिन आज शहडोल मेडिकल कॉलेज में भी वहाँ के प्रशासन ने एक तुगलकी फरमान जारी कर नोटिस चस्पा कर दिया की “वर्तमान में अस्पताल के सभी बेड फुल है, और वर्तमान मे नई भर्ती के लिए बेड उपलब्ध नहीं है।” ऐसा तुगलकी फरमान से अब जिले के मरीज कहाँ जायें ये सवाल पैदा होता है। वही दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. शिरालकर तो फोन भी नहीं उठा सकते। और स्टाफ की भी कमी से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज अब ऊपर वाले के भरोसे है। अगर वहाँ कोई आपातकाल की स्थित मे मरीज जाना चाहे तो वो उसको अपनी जान पर खेल कर ही मेडिकल कॉलेज जाने की ज़हमत उठा कर ही जाएगा।सुफियान ने कहा कि सरकार को एक साल से जहां उसे कोरोना जैसी महामारी से लड़ने ज़रूरी संसाधन इकट्ठा करना था वहीं सरकार विधायकों को खरीद कर अपना बल बढ़ा रही थी जनता के साथ छलावा कर शिवराज सिंह चौहान ने जनता को ठगा है और और प्रदेश की जनता की जान के साथ खिलवाड़ किया है 


आज शहडोल में एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो जाने के कारण मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने को कहा गया लेकिन दूसरे प्राइवेट नर्सिंग होम में भी बैठ फुल होने की वजह से मरीज यहाँ वहाँ भटक रहे हैं और परेशान हुए थक हार कर मरीज को जब उनके परिजन मेडिकल कॉलेज शहडोल लेकर पहुंचते हैं तो वहां पर प्रशासन द्वारा चस्पा किए गए नोटिस को देख कर जैसे लोगों की साँसे ही थम गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ